सारंगढ़ । नगर के अस्त – व्यस्त विद्युत पोल,तार एवं ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करने अक्षत स्वर्णकार ने अपने युवा मोर्चा टीम के साथ विद्युत विभाग के एई को ज्ञापन सौंपा गया की सारंगढ़ नगर के बहुत सी जगहों पर विद्युत पोल में तार कम ऊंचाई पर झूलते दिखाई पड़ रहे हैं एवं बहुत सी जगहों के तार इतने नीचे झूल चुके है की कभी भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती।कई स्कूल, गार्डन, सार्वजनिक मंच पास खुले में ट्रांसफार्मर स्थापित है जंहा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिससे कोई भी अनहोनी न हो एवं नगर स्वच्छ व सुंदर व व्यवस्थित लगे। इस प्रकार जनहित में प्रांकलन तैयार कर उचित कार्य करने के लिए एवं पुराने विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करने युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन । जिस में मुख्य रूप से युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष दिलीप साहू, उपाध्यक्ष रवि वर्मा, गोविंद देवांगन, विषु केशरवानी, आकाश यादव,राकेश चौहान सरोज राणा, राहुल सिदार, कान्हा यादव, नारायण कुर्रे, शेखर पटेल,एवं युवा मोर्चा के सभी साथी उपस्थित रहे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
