बलौदा बाजार हिंसा मामले (Baloda Bazar Violence Case) में छत्तीसगढ़ सरकार (CG Government) सख्त नजर आ रही है. बीते दो दिन पहले ही सरकार ने बलौदा बाजार एसपी और कलेक्टर का ट्रांसफर किया था और अब सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

बताया जा रहा कि शिकायत मिलने पर भी यथोचित कार्रवाई नहीं करने पर तत्कालीन एसपी-कलेक्टर पर यह कार्रवाई (Action Against SP-Collector) की गई है. इसके अलावा सरकार ने हिंसा मामले पर बड़ा फैसला लेते हुए न्यायिक जांच आयोग (Judicial Inquiry Commission) का गठन किया है.
ट्रांसफर के बाद अब सस्पेंशन
विष्णुदेव सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोप में बलौदा बाजार के तत्कालीन एसपी और कलेक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि सस्पेंशन की यह कार्रवाई तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार पर हुई है. जिसको लेकर सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी किया. बलौदा बाजार में धार्मिक प्रतीक को नुकसान पहुंचाने के मामले में राज्य सरकार का यह बड़ा एक्शन माना जा रहा है.
न्यायिक जांच आयोग करेगा हिंसा की जांच
बलौदा बाजार हिंसा मामले में अधिकारियों पर एक्शन के अलावा विष्णुदेव सरकार ने जांच के लिए एक न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. रिटायर्ड जस्टिस सीबी बाजपाई को न्यायिक जांच आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग हिंसा मामले में 6 बिंदुओं पर जांच करेगा. इसके लिए सरकार ने जांच आयोग को शासन के सामने रिपोर्ट पेश करने के लिए 3 महीने का समय दिया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
