रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेगांव में एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनिल भगत, पिता मासिक राम भगत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अनिल भगत बीती रात खाना खाकर घर में सोया था लेकिन देर रात वह घर से कब और क्यों निकला, इसका किसी को पता नहीं चल पाया है।
सुबह राहगीरों ने बिजली टावर पर रस्सी से लटकी हुई अनिल की लाश देखी और तुरंत घटना की सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल भगत पिछले कुछ समय से शराब के सेवन के कारण मानसिक तनाव में था। उसकी मानसिक स्थिति भी पिछले हफ्ते से ठीक नहीं थी।
अनिल भगत की संदिग्ध मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
