सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 सितंबर 2026। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को करीब शाम 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डोकरीडीह पठार में करंज पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना भटगांव पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी एवं मौके की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹7,850 नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी बरामद कर जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में रामाधार मिरी (43), निवासी धाराशिव थाना बिलाईगढ़; नानदाऊ खुराना (48), निवासी जमगहन थाना भटगांव; कामता प्रसाद टण्डन (40), निवासी बनाहिल थाना बिलाईगढ़; विजय प्रेमी (30), निवासी जमगहन थाना भटगांव तथा मनोज प्रेमी (38), निवासी जमगहन थाना भटगांव शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को पुलिस की सक्रियता और सूचना तंत्र की प्रभावशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है। SP सुनील शर्मा के निर्देशन में थाना भटगांव पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
- जुआरियों की शामत! SP सुनील शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹7,850 नगद बरामद.. - September 15, 2026
