छग: बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है। करीब दो साल पहले ग्राम लोहर्सी निवासी विश्वराज साहू (18) पिता लक्ष्मण साहू की इंस्टाग्राम से उसकी जान-पहचान हुई। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा भी किया।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान 24 फरवरी 2022 को विश्वराज ने मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा लेकर गया। वहां भी उसने लड़की के साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके साथ शादी करने का वादा करने के बाद विश्वराज ने उससे संबंध तोड़ दिया है। न तो वह बात करता है और न ही शादी के लिए राजी है, जिसके कारण उसका भविष्य अधर में है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
