सारंगढ़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन के बाजू स्थित झरियापारा में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में विधायक उत्तरी जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य जजमान के रूप में सीताराम-प्रेमलता देवांगन, मोहन-नेहा बंजारे एवं सरिता गोपाल ने पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। पंडित धर्मेश दुबे, रूपेश तिवारी एवं राघवेंद्र पांडेय ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर सेवा समिति के प्रयासों से मंदिर का नवनिर्माण कराया गया है। मंदिर निर्माण को भव्य स्वरूप देने में समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं वीरेंद्र निराला, अजय गोपाल, जितेंद्र गुप्ता, मोहन बंजारे, संजीव शर्मा, गोरा दास बैरागी, अविनाश पुरी गोस्वामी, नोहर सिदार, रमेश तिवारी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने तन-मन-धन से सहयोग कर मंदिर निर्माण को पूर्ण कराया।
गणेश चतुर्थी के दिन प्राण प्रतिष्ठा होने से झरियापारा सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान सिद्धि विनायक के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
समिति के सदस्यों ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समिति के अनुसार आने वाले दिनों में मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
- जुआरियों की शामत! SP सुनील शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹7,850 नगद बरामद.. - September 15, 2026
