जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने आग लगाकर योगी और पीएम मोदी का फूंका पुतला…गोल्डी नायक ,अजय बंजारे, महेंद्र गुप्ता युंका अध्यक्ष ने लगाए मुर्दाबाद के नारे…..
जगन्नाथ बैरागीरायगढ़। सारंगढ़ में आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत आहूजा के निर्देश एवं विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में लगभग 11 सेक्टरों में युवक कांग्रेस प्रभारियों के नेतृत्व में मोदी और योगी का पुतला दहन किया गया और भाजपा सरकार के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उक्त कार्यक्रम में रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार महामंत्री गोल्डी नायक अजय बंजारे वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल हुए।गौरतलब हो कि युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्की आहूजा के निर्देश में ग्राम दानसरा में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम बृहद रूप से संपन्न हुआ। युवा कांग्रेस के द्वारा बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल, घरेलू रसोई गैस के बेतहाशा वृद्धि बढ़ती महंगाई पर और केंद्र सरकार की गलत नीतियो के खिलाफ एवं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे द्वारा विगत कई महीनों से शांति पुर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को बेदर्दी से गाड़ी में रौंद डाला। जिसके विरोध में योगी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
उक्त कार्यक्रम के पूर्व दानसरा में युंका कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने मोदी सरकार को झूठ का पुलिंदा और वादाखिलाफी वाली सरकार कहते हुए जमकर विरोध जताया और कहां कि जिस तरह से मोदी सरकार में सभी के खाते में 1500000 देने, महंगाई कम करने, बेरोजगारी कम करने जैसे वायदे किए थे वे अब तक जुमले बनकर रह गए हैं इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, किसानों के विरोधी मोदी सरकार मालदार उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है। किसान विरोधी तीन काले कानून लागू करके किसानों के पेट में लात मार रही है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की जान होती है, मोदी जी को छत्तीसगढ़ सरकार से सीख लेनी चाहिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला समूह के लोन के करोड़ों रुपए माफ किए, किसानों के लिए राजीव किसान न्याय योजना, युवाओं के लिए राजीव युवा क्लब का गठन कर रही है।जिसमें प्रत्येक महीने आर्थिक राशि युवाओं को प्रदान की जाएगी और वे रचनात्मक कार्य कर सकेंगे। सारंगढ़ को जिला बना कर भूपेश सरकार ने हम सब को बड़ा तोहफा दिया है, जिसे आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके हमें धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार बुजुर्ग युवा महिला हर वर्ग के लिए लाभान्वित योजनाएं प्रारंभ की है जिसका गांव गांव तक हमें लाभ पहुंचाना है। प्रत्येक गांव में युवा क्लब का गठन कर उसका क्रियान्वयन करना है। उत्तर प्रदेश में हुए घटना की निंदा करते हुए आज मोदी जी का पुतला दहन करके हम सबको विरोध प्रदर्शन करना है। तत्पश्चात युवाओं की टोली दनसरा चौक में पहुंचकर मोदी योगी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन की उक्त स्थल में उपस्थित पुलिस बल ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ पुतले को लेकर खींचातानी भी की उक्त अवसर पर ग्राम के सरपंच प्रधान पूर्व सरपंच भगत मालाकार कार्तिक चौहान लोचन पटेल गुड्डू पटेल गजेंद्र मिलन दास महंत संतोष सरपंच प्रियांशु और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
