जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में किसान आंदोलन के दौरान भाजपा केंद्रीय मंत्री के बेटे ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को बेदर्दी से गाड़ी में रौंद डाला एवं देश मे बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल,घरेलू रसोई गैस के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में जिलाध्यक्ष अमरजीत (विक्की) आहूजा,के निर्देश अनुसार जनपद सदस्य नरेश चौहान के नेतृत्व में लेन्ध्रा छोटे अम्बेडकर चौक में जोर सोर नारेबाजी-विरोध प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस द्वारा PM नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से जनपद सदस्य नरेश चौहान,जिला सदस्य अनिका बिनोद भारद्वाज,राजकमल अग्रवाल,सरपंच संतोष टंडन,समीप अनंत,नवेन अनंत, परमेश्वर चौहान,लखन कोसले, अजय अनंत,नवीन अनंत,राजेंद्र अनंत,प्रदीप अनंत,धनंनजय अनंत,रामकुमार रात्रे,गोविंदा अनंत, मिथुन यादव,अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026

