रायगढ़, प्री.मेडिकल एवं प्री.इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत जिला स्तर पर अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जिला स्तर पर आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, पहाड़ी चौक, तिलक नगर, गुढिय़ारी रायपुर में किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपना रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा संपूर्ण विवरण भरकर परीक्षा केन्द्र पर लेकर आवे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
