नई दिल्ली। देश में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर भी खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें दुल्हन के फोन पर एक वॉट्सऐप मैसेज आया जिसे पढ़कर उसके होश ही उड़ गए। दरअसल, बॉस ने युवती को जॉब से निकालने का मैसेज भेजा था। ये मैसेज उसके जीवन में ऐसा तूफान लेकर आया कि वो उसे कभी भूल नहीं पाएगी।

बता दें कि इन दिनों लगातार अलग-अलग कंपनियों से छटनी की खबरें सामने आ रही है। किसी को भी इस बात का पता नहीं होता कि उसे कब नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन की रहने वाली युवती के साथ। जब उसकी शादी वाले ही दिन बॉस ने मैसेज कर कहा- आपको नौकरी से निकाल दिया गया है। युवती ने यूट्यूब पर आने वाले The Ben Askins Show में अपना अनुभव साझा करते हुए ये बात बताई।
युवती ने बताया कि वो अपनी शादी इंजॉय कर रही थी। सब काफी खुश थे, लेकिन एक मैसेज ने उसकी खुशियों को तबाह कर दिया। शो में युवती ने बताया कि बॉस और पूरे ऑफिस को उसकी शादी के बारे में पता था, लेकिन फिर भी बॉस ने उसके वेडिंग डे पर मैसेज किया और लिखा, कि ‘उम्मीद है आप वेडिंग को एन्जॉय कर रही होंगी। आपने अच्छा समय बिताया होगा। लेकिन, इसके आगे जो कुछ भी लिखा था, उसे पढ़कर युवती के चेहरे का रंग उतर गया। बॉस ने मैसेज में लिखा था, आपको कंपनी ने जॉब से निकाल दिया है। पूरी जानकारी आपकी पर्सनल ईमेल आईडी पर भेज दी गई है। आगे के लिए मंगलकामनाएं।
युवती ने बताया कि उसने लोगों के शुभकामना संदेश पढ़ने के लिए मोबाइल हाथ में लिया था, लेकिन बॉस का मैसेज पढ़ते ही उसके चेहरे का रंग उड़ गया। जब उसने ईमेल चेक किया, तो उसमें लिखा था कि वह कंपनी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं, इसलिए उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी के वॉट्सऐप ग्रुप से भी उसे हटा दिया गया था। युवती ने कहा, कि उसे पहले कभी नहीं बताया गया कि उसका काम ठीक नहीं है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
