उत्तर प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, 14 मई से 29 मई के बीच प्रदेश में राशन का वितरण किया जाएगा। राशन वितरण को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

राशनकार्ड धारको को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल (कुल पांच किलो) मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं और 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) को मुफ्त में दिया जाएगा। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन नहीं पाने वाले कार्डधारक वितरण के अंतिम दिन 29 मई को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए नि:शुल्क राशन प्राप्त कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वितरण की आखिरी तिथि पर आधार प्रमाणिक के माध्यम से खाद्यान्न वस्तुओं को प्राप्त न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण संपन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है।
विक्रेताओं को यह भी आदेश
खाद्य विभाग की ओर से उचित दर विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि छह या छह से अधिक यूनिट वाले राशनकार्ड व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले उन व्यक्तियों जिनका नाम आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की सूची में आया हो, उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बारकोड को चस्पा कराकर प्रचार प्रसार करें।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
