उत्तर पश्चिम दिल्ली में क्रिकेट मैच के दौरान अपने भाई और अन्य खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई में बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर 21 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को भरत नगर इलाके में हुई. अंदरूनी चोटों की वजह से विशाल कुमार की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाल के परिवार में उनकी पत्नी और एक साल का बेटा है, जो प्रताप नगर इलाके में रहते हैं. उसका छोटा भाई और बहन पढ़ाई कर रहे हैं. वह सदर बाजार में एक कॉस्मेटिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है.
बैट से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विशाल का छोटा भाई कुणाल घर के पास क्रिकेट खेलने गया था. इसके बाद कुणाल और अन्य खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हुई. कुणाल ने अपने भाई को ग्राउंड में बुलाया. जब वो मैदान में पहुंचा तो आरोपियों ने विशाल को कथित तौर पर क्रिकेट बैट से पीटा. जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है.
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
