सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू सहित अन्य अधिकारियों ने वीडियो संदेश के माध्यम से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी मतदाताओं से मंगलवार 7 मई को लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर वोटिंग करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, एसडीएम आईएएस वासु जैन, स्वीप नोडल हरिशंकर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल एवं तहसीलदार पूनम तिवारी ने अपने संदेश में उन्होंने सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी दबाव या लालच के भयमुक्त होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए मंगलवार 7 मई को लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
