13 अप्रैल रायगढ़ ।दिनांक 12.04.2024 के शाम पुलिस चौकी खरसिया प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग व हमराह स्टाफ द्वारा टाउन पेट्रालिंग दौरान मुखबीर सूचना पर हमालपारा बस स्टैण्ड में ग्राम तेलीकोट निवासी हरवंश टंडन पिता बुंदराम टंडन उम्र 52 वर्ष को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी लिखा एक पन्ना, सट्टा (जुआ) पर लगी नगदी रकम 1,200 रूपये व एक डाट पेन मिला जिसकी जप्ती की गई है । आरोपी हरवंश टंडन पर पुलिस चौकी खरसिया में छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई किया गया है । कार्रवाई में चौकी खरसिया प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक कीर्ती सिदार शामिल थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
