सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मार्च 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के नेतृत्व में जिले के भीतर और जिले के चेक पोस्टों में अवैध शराब, रूपया, कपड़े आदि की जांच की जा रही है। निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में तलाशी की जा रही है। इसी तारतम्य में बरमकेला तहसील के ओडिशा बॉर्डर पर स्थित डोंगरीपाली जाँच चौकी में आबकारी विभाग द्वारा ओडिशा से आने वाली वाहनो की आकस्मिक जाँच जारी है। इसी प्रकार वन विभाग के जांच चौकी भोगडीह, तेंदूभाटा, जैतपुर घाट, मंडलपुर, सालिहाघाट, टुंडरी, बिलाईगढ़, कोलडीपा, भंडोरा आदि में जांच जारी है। सारंगढ़ क्षेत्र में वन विभाग का दानसरा बेरियर में जांच जारी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
