सारंगढ़ बिलाईगढ़,/भारत निर्वाचन आयोग के रिटर्निंग आफिसर (आरओ) हैंडबुक में दिए गए निर्देशानुसार निर्वाचन के नामांकन के शुरूआत के पूर्व जितनी जल्दी हो सके, नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। साथ ही मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसका सुधार भी करवा सकता है। नागरिक नये मतदाता के लिए फार्म-6 वोटर हेल्पलाइन एप्प में भरकर स्वयं ऑनलाइन जमा कर सकता है या भौतिक रूप से स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या तहसील कार्यालय के निर्वाचन शाखा में फार्म 6 जमा कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकता है। इसी प्रकार फार्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम सुधार भी कर सकते हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में रायगढ़ और जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के नामांकन के पूर्व जितनी जल्दी हो सके दोनों लोकसभा क्षेत्र के निवासी मतदाता सूची में नाम जुड़वाना और सुधार कर सकेंगे।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
