सारंगढ़ बिलाईगढ़,/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पूरे देश में आदर्श आचरण संहिता लागू हुआ है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के लिए उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी), वीडियो निगरानी दल (वीएसटी) का गठन किया है, जिनका कार्य प्रारंभ हो गया है। ऐसे में अवैध वाहन और वाहन में रखे सामग्री का किसी प्रकार का वैधानिक बिल आदि प्रस्तुत नहीं करने पर उसे राजसात करते हुए निर्वाचन नियमावली के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जाएगा। एसएसटी टीम जिले के बॉर्डर इलाकों में चेकपोस्ट बनाकर काम करेगा। इसके साथ ही इसी चेकपोस्ट पर वीडियो निगरानी दल (वीएसटी) निरीक्षण के दौरान वीडियो रिकार्डिंग करेगा। कलेक्टर श्री साहू के आदेश पर एमसीएमसी टीम भी निर्वाचन गतिविधियों पर कार्य शुरू किया है। इसके साथ ही साथ नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों के माध्यम से संपत्ति विरूपण के तहत सार्वजनिक स्थानों, सड़क, खंभों आदि से बैनर-पोस्टर हटाए जाएंगे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
