सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2024/ सिविल अस्पताल सारंगढ़ में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। आईएएस श्री वासु जैन एसडीएम सारंगढ़ ने कैंप का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, बीएमओ श्री सिदार, समाज कल्याण अधिकारी श्री विनय तिवारी, डीपीएम श्री एन एल इजारदार, सहित जिला अस्पताल रायगढ़ के शिशु, नेत्र, अस्थि (हड्डी) और ऑडियो लॉजिस्ट विशेषज्ञ, डॉक्टरों की टीम, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार श्री अब्बास अली उपस्थित थे। इस कैंप में 189 लोग इलाज कराने आए, जिसमें समाज कल्याण विभाग में 176 नागरिकों का पंजीयन हुआ, जिसमें कुल 138 दिव्यांगो का प्रमाण पत्र के लिए जांच हुआ, जिसमें अस्थि बाधित 85, दृष्टिबाधित 20, मानसिक मंद 19, श्रवण बाधित 14 हैं। अब जांच के बाद वे वेबसाइट स्वालंबनकार्ड डॉट जीओवी डॉट इन से प्रमाण पत्र (https://www.swavlambancard.gov.in) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र बन जाने से सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलेगा।


- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
