सारंगढ़ बिलाईगढ़,/सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में सुबह रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान के दरमियान जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एफ आर निराला, बीएमओ डॉ. सिदार , जिला परियोजना अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान, सीपीएम कॉलेज के डायरेक्टर श्री किरण जायसवाल, श्री नंदराम जायसवाल, श्री अब्बास अली, श्री भरत अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू और एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन ने रक्तदान किया। कलेक्टर श्री साहू और एसडीएम श्री जैन का रक्तदान के पूर्व बेसिक जांच किया गया। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू जथा नाम तथा गुण को अभिव्यक्त करते हुए नामानरूप कार्य किये। जो धर्म की रक्षा करता है अर्थात जो मानवता में लीन रहता है वही धर्मेश है। इस अवसर पर युवा रक्तदाताओं को कलेक्टर ने सम्मानित किया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
