पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, डीएसपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन मे अवैध गतिविधि मे संलिप्त लोगो के विरुद्ध चौकी प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में दिनांक 06.03.2024 को लगातार कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरवानी छोटे में रेड कार्यवाही कर मधुसूदन बरिहा पिता लालसाय बरिहा उम्र 39 साल ग्राम खरवानी छोटे के कब्जे से कुल लगभग 20 लीटर अवैध महुआ शराब हाथ भठ्ठी मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे, प्र0आर0 खेमसागर साव, मिरीराम खूटें,आर0 गुलशन चौधरी , प्रहलाद चंद्रा एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




