रायगढ़, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं कन्या छात्रावास झगरपुर लैलूंगा रायगढ़ की बालिकाओं का 21वी संभागीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खेल विधा टेनिस बाल क्रिकेट अंडर-19 बालिका हेतु मुस्कान टोप्पो, दीपिका सिदार, पूजा भोय, रेशमा तिर्की, रीना सिदार, मोनिका खेस्स, संजना चौहान, अंजू केरकेट्टा, शिवानी नाग, अनुरंजन टोप्पो, उषाकिरण मिंज एवं टेनिस बॉल क्रिकेट अंडर-14 बालिका हेतु अनीता कोरवा, रीना लकड़ा, नंदनी यादव, राजकुमारी राऊत, पुनीता पैकरा, शिवानी साहू, संजना मिंज, रोशनी भगत, भारती यादव व रूपा भगत का चयन हुआ है। वहीं कन्या छात्रावास झगरपुर लैलूगा रायगढ़ की ही बालिकाओं का 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु खेल विधा खो-खो अंडर-19 हेतु चयन हुआ है। जिनमें सुषमा खेस्स, रिबिका बडा तथा अंडर-17 में रीना खलखो, तुलसी यादव, देवेश्वरी राठिया, प्रियंका लकडा, रेशमा पैकरा, शबनम एक्का तथा स्टैंड बाय मे ममता राठिया के नाम शामिल हैं। संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली बालिकाएं 28 सितंबर 2021 को पीटीआई वृन्दावती सिदार के साथ कोरबा प्रस्थान करेंगी।

- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
