सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 मार्च 2024/पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वेबसाईट https://cgpolice.gov.in (सीजीपुलिस डॉट जीओवी डॉट इन) पर ऑनलाईन आवेदन पत्र 1 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो चुका है, जिसका ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 06.03.2024 (बुधवार) के रात्रि 11:59 बजे तक किया गया है।जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान किया है।” युवाओं को उम्र में 5 साल का छूट छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग व्दारा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि किसी भी भर्ती में पदो की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का नियम होता है। इसलिए एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के युवा अपने पसंद के जिले में अनारक्षित पद के साथ साथ अपने आरक्षित वर्ग में पद रिक्त होने पर भी दूसरा आवेदन करें। इसके लिए दूसरे मोबाइल नम्बर की जरूरत पड़े तो परिवार के किसी रिश्तेदार का उपयोग करे। सामान्य तौर पर किसी भी भर्ती में पदो की स्वीकृति होने पर संशोधित विज्ञापन की संभावना होती है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
