सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ दानदाता डॉ विवेक केशरवानी और संचालक सदस्य सुयश हॉस्पिटल रायपुर ने अपने ननिहाल सारंगढ़ के बचपन की स्मृतियों को चिरस्मरण बनाते हुए श्रीमती रामकली सुदामा केशरवानी (नाना नानी) की स्मृति में जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ को एक एंबुलेंस दान दिया। डॉ विवेक केशरवानी ने एंबुलेंस की चाबी कलेक्टर श्री के एल चौहान को सौंपा। श्री चौहान ने कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को और श्री साहू ने सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला को सौंपा। कलेक्टर श्री के एल चौहान, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, दानदाता डॉ विवेक केशरवानी और सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ विवेक केशरवानी के मामा, मामा परिवार और अन्य रिश्तेदार उपस्थित थे। कलेक्टर श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे भांजा सबको दे, जो ननिहाल के लिए ऐसे पुण्य कार्य करें।


- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
