भाजपा नगर मंडल सारंगढ ने मनाया पंडित दीनदयाल जी की जयंती…

जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है। देशभर में आज उनकी 105वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गजों ने उन्हें नमन किया है। आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल का यूपी में जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,’एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

अमित शाह ने भी किया नमन, बोले सदैव जनकल्याण के लिए करते रहेंगे प्रेरित-
गृह मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए पंडित जी को नमन किया है। उन्होंने लिखा,’ दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्हें कोटिशः नमन।
सारंगढ़ में भी मनाया गया जयंती-
सारंगढ के हृदयस्थल भारतमाता चौक में आज सारंगढ भाजपा नगर मंडल के द्वारा जनसंघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा परिवार ने जन्म जयंती मनाई गई।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल,नगर मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी,सांसद प्रतिनिधि भुवन मिश्रा,जगन्नाथ केशरवानी, संगीत ठाकुर,किसान नेता कुलकित चंद्रा, पार्षद सत्येंद्र बरगाह,मनोज जायसवल,राजेश जायसवाल, गणेश महाजन,सोना यादव,दुर्गा प्रताप सिंह, जुली राजपूत,मनोज लहरे,निखिल केशरवानी, सतीश यादव,मनोज मिश्रा,महामंत्री यश कुमार,सोनू छाबड़ा,जय बानी,विजय इजरदार,रेश प्रधान,युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजा गुप्ता,अध्यक्ष नयन बेहार,मंत्री सूरज गुप्ता,राहुल केशरवानी,अजय देवांगन, अक्षत स्वर्णकार, आकाश यादव,प्रकाश यादव,पिंटू शुक्ला, बावा जी,सहित भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी केशरवानी, वंदना मनोज लहरे सहित भाजपा के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की पूरी जानकारी भाजपा नगर मण्डल मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने बताया।
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025
- संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया जिला स्तरीय बैठक सह भोज का आयोजन… - December 15, 2025
- आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… - December 15, 2025

