रायपुर। ऑनलाइन ठगी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए दिल्ली में संचालित हो रहे कॉल सेंटर पर दबिश देकर देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाई है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन एवं ज्यादा क्लेम दिलाने के नाम पर यह गिरोह ठगी करता था।

इस गिरोह से टिकरापारा निवासी ठगी की शिकार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिजली विभाग से डिप्टी जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुई है। वर्ष 2016 से लगातार प्रार्थिया के मोबाईल फोन में अलग – अलग मोबाईल नंबरों से फोन कर ठगी की घटना को अंजाम दिये हैं। शातिर आरोपियो नें विभिन्न किस्तों में प्रार्थिया से करीबन 70 लाख रूपये प्रार्थिया को झांसा देकर 5 अलग-अलग बैंक खातों में राशि जमा कराकर ठगी की गई।
जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर- 63 में संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर गाजियाबाद निवासी मास्टर माइंड मनजेश कुमार चौहान समेत 14 शातिर आरोपियों को ट्राजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आये हैं और बाकी 25 महिला समेत कुल 41 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किये हैं। इस मामले का पूरा खुलासा रायपुर एसपी संतोष सिंह ने किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
