गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक निजी विद्यालय में पांच वर्षीय बच्ची से उसी विद्यालय में पढ़ने वाले दो नाबालिग विद्यार्थियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने शनिवार को बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्थित विद्यालय में पढ़ने वाली पांच वर्षीय एक छात्रा से उसी विद्यालय में पढ़ने वाले आठ और 10 वर्ष के दो विद्यार्थियों ने शुक्रवार को भोजनावकाश के दौरान विद्यालय के पीछे बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी विद्यार्थियों ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर दुष्कर्म करने के अपराध को स्वीकार कर लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
