रायगढ़

रायगढ़: वाहन चालक दे विशेष ध्यान! मुख्य मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी करने वाले 23 वाहन चालकों पर कार्रवाही…

रायगढ़ । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एसपी अभिषेक मीना के मार्गदर्शन पर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत यातायात नियमों का पालन कराने वाहन चालकों पर कार्रवाई किया जा रहा है । साथ ही समय-समय पर जिले के मुख्य मार्ग पर खतरनाक व बेतरतीब वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही भी की जा रही है ।

भारी वाहनों के चालक पेट्रोल पम्प, ढाबा के सामने अनावश्यक ही सड़क ऊपर वाहन खड़ी कर नदारत हो जाते हैं जिससे आवागमन अवरुद्ध होता है साथ ही दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है । इसे देखते हुए पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को पेट्रोलिंग कर समझाइश दिया जाता है कि वाहन सड़क छोड़कर खड़ी किया करें बावजूद इसके वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं । इसी क्रम में कल दिनांक 06.07.2022 के सुबह पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह द्वारा रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर तराईमाल से आगे पेट्रोलिंग दौरान सड़क के बीचो बीच कई खड़ी भारी वाहनों को खड़ी देखे, तब थाने के सभी विवचकों को मौके पर बुलाये और मार्ग पर दोनों ओर पेट्रोलिंग कर लोक मार्ग पर वाहन खड़ी कर वाहनो एवं राहगिरो को व्यवधान उत्पन्न कर रहे 23 भारी वाहन के चालकों पर कार्यवाही कर वाहन चालकों को थाना लाया गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा चालकों को वाहनों में रेडियम लगाने, मुख्य बाजार, स्कूलों व भीड़-भाड़ क्षेत्रों में गुजरते समय ओव्हरटैक से बचने की समझाइश देकर गति सीमा पर वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइश दिया गया ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सकें । सभी 23 वाहन चालकों पर थाना पूंजीपथरा में धारा 283 आईपीसी के तहत कार्यवाही किया गया है ।

इन वाहन चालकों पर कार्रवाई –

1- ट्रक क्रमांक CG04 HW 4473 चालक महेश्वर प्रधान पिता अर्जुन प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी तिलाईमाल थाना देवगढ जिला देवगढ (उडिसा)
2- ट्रक क्रमांक CG 04NU 1341 चालक रूपेश कुमार पिता राजबलि मेहता उम्र 33 वर्ष सा0 दौलतपुर गंज थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार)
3- ट्रक क्रमांक OD 04K 5784 चालक शुषंत प्रधान पिता बाटी प्रधान उम्र 41 वर्ष कजलैपल्ली थाना सरणकुलो जिला नयागढ(उडिसा)
4-हाईवा क्रमांक OD 14AA 6061 के चालक प्रशांत कुमार महापात्रो पिता विनय महापात्रो उम्र 28 वर्ष सा0 आमापडास थाना परजंग जिला ढैकानाल (उडिसा)
5-हाईवा क्रमांक OD 14Z 6061 चालक विजय कुमार साहू पिता चक्रधर साहू उम्र 33 वर्ष सा0 इच्छापुर थाना आठागढ जिला कटक (उडिसा)
6- हाईवा क्रमांक OD 14AA 4061 चालक पंकज पात्रो पिता देवव्रत पात्रो उम्र 36 वर्ष सा0 ईच्छापुर थाना आट्ठोगढ जिला कटक (उडिसा)
7-वाहन क्रमांक CG 04LN 2467 चालक चतुर कुमार चन्द्रा पिता डोरीलाल चन्द्रा उम्र 32 वर्ष सा0 लखाली थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)
8- वाहन क्रमांक CG 04LR 1138 चालक हरिराम कश्यप पिता महादेव कश्यप उम्र 35 वर्ष सा0 खपरीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदा बजार (छ0ग0)
9- वाहन क्रमांक CG 04MC 6324 चालक उपेन्द्र राम पिता चन्द्रराम उम्र 32 वर्ष सा0 गोरखा थाना कोतरारोड जिला रायगढ (छ0ग0)
10- वाहन क्रमांक CG 13AR 2717 चालक मुरारी लाल पटेल पिता गुडीराम पटेल उम्र 43 वर्ष सा0 गिधौरी थाना गिधौरी जिला बलौदा बजार (छ0ग0)
11- वाहन क्रमांक CG 10AG 6215 चालक फजल अहमद पिता मो0 ईशाहक अंसारी उम्र 41 वर्ष ग्राम गेरवासोती थाना मेराल जिला गढवा (झारखण्ड)
12- वाहन क्रमांक CG 22J 1601 चालक प्रकाश कुमार जायसवाल पिता पदुमलाल जायसवाल उम्र 24 वर्ष सा0 चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ0ग0)
13- वाहन क्रमांक CG 13AR 2706 चालक प्रेम चन्द्रा पिता संभू नाथ चन्द्रा उम्र 27 वर्ष सा0 रामगढ रैला थाना लालगंज असार जिला प्रतापगढ(उ0प्र0)
14- ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 04LT 3763 चालक संतोष कुमार गोंड पिता देवनाथ गोंड उम्र 49 वर्ष सा0 सरवानी थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)
15- ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 04LN 2511 चालक खेमकुमार बरेठ पिता कृष्ण कुमार उम्र 24 वर्ष सा0 दर्रीबंजर थाना नगरदा जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)
16- वाहन क्रमांक CG 04LN 2470 चालक टिकम सिंह पिता लैनसिंह उम्र 27 वर्ष सा0 सुखरी खुर्द थाना उरगा जिला कोरबा (छ0ग0)
17- वाहन क्रमांक CG 04LF 9817 चालक हुलेस कुमार गवेल पिता रूपसिंह गवेल उम्र 33 वर्ष सा0 सुखरीखुर्द थाना उरगा जिला कोरबा (छ0ग0)
18- वाहन क्रमांक CG 15 CX 4292 का चालक साहोदराम पटेल पिता सोनूराम पटेल उम्र 44 वर्ष सा0 मेंहदी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)
19- वाहन क्रमांक CG 13AR 2740 का चालक पचराम यादव पिता बैजनाथ यादव उम्र 44 वर्ष सा0 घोघरी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)
20- वाहन क्रमांक CG 04HW 9713 का चालक बलराम चन्द्रा पिता गोपाल चंद्रा उम्र 22 वर्ष सा0 किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड जिला रायगढ (छ0ग0)
21- वाहन क्रमांक CG 04LF 9804 का चालक राजेश कुमार बरेठ पिता मुन्ना लाल उम्र 23 वर्ष सा0 बर्रा थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)
22- वाहन क्रमांक AP 05TD 6188 का चालक श्रीनिवासी पिता सूर्यनारायण साव उम्र 55 वर्ष सा0 सालुर थाना सालुर जिला विजयनगरम (आ0प्र0)
23- वाहन क्रमांक CG 04 LQ 1921 का चालक लाला कुमार अजगल्ले पिता पदुमराम उम्र 32 वर्ष सा0 ओडेकेरा थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *