उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शादी समारोह के दौरान हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, यहां दुल्हन ने दूल्हे का शक्ल देखते ही बवाल कर दिया। परिवार के लोग दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जौनपुर में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां स्थित एक मंदिर में शनिवार को शादी हो रहा था। बताया जा रहा है कि दुल्हन की उम्र महज 16 साल की थी और दूल्हा 40 का था। दरअसल, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासी अपनी 16 बेटी की शादी नईगंज निवासी क परिवार में तय की थी। जिसके बाद शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ।
इस बीच मंदिर में शादी समारोह हो रहा था। तभी दुल्हन की नजर दूल्हे के चेहरे पर पड़ी। जिसके बाद वो भड़क गई और जमकर बवाल काटी। क्योकि युवती की उम्र से दूल्हा दोगुना उम्र का लग रहा था। फिर दुल्हन ने विरोध करते हुए शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का ऐसा रुद्र रूप देख बाराती सहम गए। काफी हो हल्ला होने लगा।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही दुल्हन को मानों और ताकत मिल गई। उसने पुलिस के सामने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों ने अपने-अपने सामान वापसी ले लिये और अपने-अपने घर चले गए। बारात लौट जाने और शादी नहीं होने के बाद लोग दुल्हन की तारीफें करते रहे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
