रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई के इसी क्रम में डोंगरीपाली पुलिस द्वारा भी आज दिनांक 07.07.2022 को अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी डोंगरीपाली उप निरीक्षक ए.के. बेक द्वारा मुखबिर सूचना पर पेट्रोलिंग दौरान कांलाखुंटा तिराहा मेन रोड स्कूल पास शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी ठण्डा राम सारथी पिता स्व. शत्रुघन सारथी उम्र 45 वर्ष साकिन कालाखूटा मेन बस्ती थाना डोंगरीपाली जिला रायगढ को मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 13 जी 5362 में अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी से 06 लीटर महुआ शराब का एवं उसकी मोटर सायकल जप्त कर आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
