रायगढ़। अवैध शराब पर अंकुश लगाने आज दिनांक 15/06/2024 को मुखबीर सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम मौहापाली और हरिजन मोहल्ला खरसिया में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही किया गया । ग्राम मौहापाली में पुलिस टीम ने *आरोपी सोनी कुमार जोल्हे पिता श्यामसुंदर जोल्हे उम्र 30 वर्ष साकिन मौहापाली चौकी खरसिया* के कब्जे से अवैध शराब बिक्री के लिए रखे 26 लीटर महुआ शराब कीमत 2600 रुपए तथा हरिजन मोहल्ला खरसिया के बिजेंद्र सहिस पिता स्वर्गीय संतलाल सहिस उम्र 36 साल को घर के सामने अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया है । आरोपी के पास से 8 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । दोनों कार्यवाही में पुलिस ने 34 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹3,400 का जप्त कर आरोपियों पर पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक संजय कुमार नाग, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक कीर्ती सिदार, महिला आरक्षक रंजीता चौहान शामिल थी ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
