मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में ग्रामीणों जादू टोने के शक में 70 वर्षीय महिला को गर्म लोहे से दाग दिया. इसके अलावा उसके बाल भी जलाए गए. साथ ही चेहरे को धारदार हथियार से काटा गया है.
महिला को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है. महिला का बयान दर्ज कराया जा रहा है.

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाली भूरीबाई सोनवानी (70) गृहणी हैं. गुरुवार की रात वे अपने घर पर ही थी. रात करीब 12 बजे गांव में रहने वाले कुछ लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गए. इसकी जानकारी स्वजन को नहीं लगी. इसके कुछ देर बाद महिला के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन बाहर निकले. घर से थोड़ी दूरी पर महिला गंभीर स्थिति में पड़ी थी.
महिला की बहू राजेश्वरी सोनवानी ने बताया कि गांव के ही केजउ राठौर और उसके साथियों ने मारपीट की है. केजउ ने बाहर से बैगा बुलवाया था. उसक साथ मिलकर जादू टोने के शक में उनकी सास से मारपीट की गई है. साथ ही गर्म लोहे से उनके शरीर को अलग-अलग जगहों पर दाग दिया गया है. महिला के बाल को भी हमलावर ने जला दिया है. गंभीर महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है. यहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
