रायगढ़: मालकिन का अश्लील वीडियो बनाकर 8 लाख की लूट: रायगढ़ में 3 दिन पहले नौकरानी बनकर आई, सहेलियों के साथ बंधक बनाकर ले भागी गहने….
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नौकरानी ने दो सहेलियों के साथ मिलकर एक घर पर लूट की है। तीनों लड़कियों ने मालकिन को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीनों घर से कैश और करीब 8 लाख रुपए के जेवर लूटकर भाग निकलीं।
वारदात सूर्या विहार कालोनी निवासी दिनेश कुमार के घर हुई थी। दिनेश कुमार मूलतः पश्चिम बंगाल के हैं और बीते कुछ साल से रायगढ़ में रह रहे हैं। यहां वे पत्नी शालिनी के साथ रहते हैं।

2 दिन काम किया, तीसरे दिन लूट
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही एक लड़की दिनेश कुमार के घर काम मांगने आई थी। पत्नी शालिनी ने उसे रख लिया था। लड़की ने इसी दौरान लूट की साजिश रची। इसके बाद उसने अपनी दो सहेलियों को भी अपने मंसूबे बताए और फिर नकाब डालकर फिल्मी स्टाइल में मालकिन के घर पर धावा बोल दिया।
तीनों कैश और सोने चांदी के जेवर लेकर भाग निकलीं। इनकी भागने की तस्वीर cctv कैमरे में कैद हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के सदस्यों और नौकरानी के बारे में पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ही एक लड़की उनके घर पर काम पर लगी थी। तीसरे दिन उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।
कैश और जेवरात बरामद
रायगढ़ की चक्रधर पुलिस ने जांच तेज की और फिर साइबर सेल की मदद से तीनों लड़कियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए कैश और 5 लाख के सोने चांदी के जेवरात समेत 8 लाख का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक नेहा शर्मा, राखी चौहान और ममता महंत ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
मालकिन वॉशरूम से निकली तो वीडियो बना लिया
57 सदानंद कुमार ने बताया कि महिला जब वाशरूम से निकली, तब आरोपी लड़की ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर इस घटना का जिक्र कहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
इस तरह रची लूट साजिश
आरोपी नेहा शर्मा ने पुलिस को बताया कि 3 दिन शालिनी अग्रवाल के घर काम करने के दौरान उसे उनके अकेले होने और घर पर जेवरात की जानकारी मिल गई थी। उसने ही मोहल्ले की राखी चौहान और ममता महंत के साथ इस लूट की प्लानिंग की थी। लूट के बाद लाज में रुककर अगली ट्रेन से ओडिशा भागने का इरादा था, इससे पहले ही वे पुलिस के हाथ आ गई।
इन लड़कियों ने दिया वारदात को अंजाम
1. नेहा शर्मा पति जितेन्द्र शर्मा (24 साल) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
2. राखी चौहान पिता जगन्नाथ चौहान (20 साल) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
3. ममता महंत पिता अगर दास उम्र (20 साल) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
