स्वच्छता मे पिछड़ गया रायगढ़: राष्ट्रीय रैंकिंग मे 56 स्थान नीचे लुड़का.. रायगढ़ नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 95वां और छत्तीसगढ़ में 9वां स्थान मिला…
रायगढ़ : स्वच्छता सर्वेक्षण का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। इसमें राष्ट्रीय रैंकिंग में रायगढ़ नगर निगम 39वां स्थान से फिसलकर 95वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं राज्य की रैंकिंग में शहर एक पायदान नीचे 9 वें नंबर पर रहा। 47 नगरीय निकायों को वन स्टार रेटिंग मिली है। इसमें रायगढ़ की दो नगर पंचायत शामिल हैं।
बीते साल स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के 11 नगरीय निकायों का चयन हुआ था। इसमें रायगढ़ नगर निगम को राज्य में 8वां स्थान मिला था। इस बार भी विभिन्न कैटेगरी में सर्वेक्षण हुआ। इसमें केवल ओडीएफ प्लस प्लस में सभी नगर पंचायतों निकाय को आवेदन किया था। इसमें रायगढ़ जिले की सभी नगर पंचायत ने बेहतर अंक के साथ कैटगिरी में ओडीएफ प्लस प्लस का स्थान पाया।
इस बार शहर वाटर प्लस सिटी व फीडबैक में नंबर कटने के कारण काफी नीचे गिर गया है। इसका प्रमुख कारण प्रशासनिक कसावट का भी रहा। शहर को साफ रखने के लिए पहले की तरह ध्यान नहीं दिया गया। डोर टू डोट कचरा कलेक्शन शहर की बड़ी ताकत है। लेकिन डंपिंग यार्ड व गार्बेज पाइंट खत्म नहीं हो रहे हैं। इसका कड़ाई से पालन नगर निगम भी नहीं करवा पा रहा है। निगम के पास बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी है। 12 एसएलआर सेंटर हैं। जहां कचरा गीला व सूखा कचरा कलेक्शन कर रिसाइकल किया जाता है। नगर में सफाई कर्मचारी सहित 316 स्वच्छता दी श्दिओं के द्वारा कचरा कलेक्शन के बाद भी गार्बेज पाइंट हट नहीं रहे हैं। इसका भी प्रभाव पड़ा है।
नगर पंचायत व निगम ओडीएफ प्लस में बेहतर जिले के सभी ब्लाक व नगरीय निकाय ने ओडीएफ प्लस प्लस के लिए आवेदन किया था। इसमें धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा, किरोड़ीमलनगर, रायगढ़, पुसौर, व खरसिया ओडीएफ प्लस प्लस मिला है।
निगम के सामने इस साल बड़ी चुनौती अब स्वच्छता सर्वेक्षण लेकर नई गाइडलाइन आई है। इसमें रीड्यूस रिसाइकिल रियूज पर काम करते हुए कचरे का निपटारा करना होगा। मूल्यांकन चार चरणों और 9500 अंकों की होगी। पहले चरण की स्वच्छता की परीक्षा कागाजों और फीडबैक के अनुसार होती थी। नए मापदंड में कामों की सर्विस लेवल प्रोग्रेस पैरामीटर पर मापा जाएगा। इसके अनुसार 9500 अंकों में
से 5700 कचरा निपटाने का रहेगा। जो कुल अंक का 60 प्रतिशत है।
रैंकिंग का करेंगे आकलन
स्टार रैंकिंग अपग्रेड नहीं हुआ। कर्ड शहरों ने अपनी रैंकिंग अपग्रेड की है। इसमें हम पिछड़े हैं। वहीं वाटर प्लय सिटी में कम नंबर मिले हैं। जो रैंकिंग मिली है, उसमें यही दो कारणों को पता चला है। बाकी स्वच्छता व फीटबैक में हमार रिजल्ट बेहतर है। यर्टिफिकेट के अंक कम मिलने का विस्तार से अध्ययन कर बेहतर किया जाएगा। जिन कामों में नंबर कटे हैं. उनके अधिकारी कर्मचारियों निर्देश देंगे। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुनील चंद्रवंशी, आयुक्त, नगर निगम
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
