सारंगढ़ छत्तीसगढ़ में जहां एक और पराली जलाने पर पाबंदी लगा दी गई है वहीं दूसरी और किसान धड़ल्ले से खेतों में पराली को आग हवाले कर रहे हैं। नगर से लगे हुए आसपास ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में धान की पराली में आग लगा दी जा रही है।

वहीं शासन ने प्रदूषण के मद्देनजर बचे अपशिष्ट व पैरा नरवाई पराली जलने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। पाबंदी होने के बावजूद भी क्षेत्र में लोग धड़ल्ले से नरवाई जला रहे हैं। वहीं किसान रबी फसल लगाने व मेड़ को साफ करने के लिए भी खेत में आग लगा देते हैं। कभी कभी आग फैलने की घटनाएं हो चुकी हैं। हवाओं को कारण आग फैलकर आसपास के गांव की ओर भी पहुंच जाती है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
