प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव में अपमानजनक टिप्पणी के बाद चारों ओर से घिरने के बाद मामले में वहां की सरकार ने एक्शन लिया है। मालदीव के स्थानीय मीडिया अधाधु की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के तीन युवा मंत्रियों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
हालांकि निलंबन के दौरान इस तीनों मंत्रियों को वेतन में कोई कटौती नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मालदीव के उप युवा मंत्रियों मरियम शिउना, महज़ूम माजिद और मालशा शरीफ को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के संचार मंत्री इब्राहिम खलील ने अधाधू को बताया कि मामले को देखने के लिए उठाए गए कदम के तहत तीन उप मंत्रियों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। खलील ने कहा, “निलंबित मंत्रियों को काम पर जाने का अधिकार नहीं है।”
मालदीव सरकार ने अपने मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा है कि विदेशी नेताओं के खिलाफ ये टिप्पणियां “अस्वीकार्य” हैं और मालदीव सरकार ऐसे विचारों को मान्यता नहीं देती है।
वहीं पीएम पर विवादित टिप्पणी के बाद MakeMyTrip ने मालदीव की अपनी सारी बुकिंग कैंसिल कर दी है। कंपनी ने मालदीव के टूरिज्म का पूरी तरह से विरोध किया है। ऐसे में मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री ने भारत- मालदीव की बीच मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है। एक आधिकारिक बयान में एसोसिएशन ने कहा है, “मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ उप मंत्रियों द्वारा भारत के प्रधान मंत्री, महामहिम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है।”
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
