रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी अनुसार युवक की पहचान संतोष यादव पिता सनत राम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी के रूप में किया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच बीती रात लड़ाई झगड़ा हुआ था और युवक शराब के नशे में रेलवे ट्रेक क्रॉसिंग कर रहा था तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर दम तोड़ दिया।
लोग-बाग युवक की मौत को सुसाइड के नजरिए से भी देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि युवक पारिवारिक कलह के कारण रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
- बरमकेला पुलिस द्वारा बरमकेला क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक चोर को धर दबोचा. - June 27, 2026
- सारंगढ़:कोसीर में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, ग्रामीणों में उम्मीद और सवाल दोनों कायम… - June 27, 2026
- मुख्यमंत्री से मिले मराठा समाज के प्रतिनिधि, सामुदायिक भवन व मिनी स्टेडियम की रखी मांग… - June 27, 2026


