केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 15 लाख टन उसना चावल खरीदने को लेकर सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर सेंट्रल पूल में चावल खरीदने का कोटा 61 लाख टन से बढ़ाकर 74 लाख टन करने के साथ ही राज्य से 59 लाख टन अरवा तथा 15 लाख टन उसना चावल लिए जाने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने उसना चावल खरीदने की अनुमति मिलने पर कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से राज्य को यह फायदा मिला है।

बता दें कि प्रदेश से उसना चावल की खरीदी की अनुमति लंबित थी। सेंट्रल पूल से पिछले वर्ष 10.33 टन उसना चावल खरीदने की अनुमति मिली थी। सीएम ने कहा, राज्य में 20 दिसंबर की स्थिति में समर्थन मूल्य पर 8.68 लाख किसानों से 39.63 लाख टन धान का खरीदा जा चुका है। प्रतिदिन तीन लाख टन से ज्यादा धान की आवक हो रही है।
स्टेट पूल में 14 लाख टन चावल की खरीदी होगी
इस साल किसानों से समर्थन मूल्य पर करीब 130 लाख टन धान खरीदी अनुमानित है। कस्टम मिलिंग से 88 लाख टन चावल निर्मित होगा। इसमें से केंद्रीय पूल में 74 लाख टन (भारतीय खाद्य निगम में 58 लाख टन एवं नागरिक आपूर्ति निगम में 16 लाख टन) एवं स्टेट पूल में 14 लाख टन चावल की खरीदी होगी।
केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र
केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री ने पत्र लिखा था जिसमें उल्लेख किया था कि प्रदेश के केन्द्रीय पूल में 61 लाख टन चावल खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रदेश में कुछ किस्म के धान के मिलिंग में ज्यादा ब्रोकन आने से निर्धारित गुणवत्ता का अरवा चावल नहीं बनने से इसके मिलिंग में कठिनाइयां आती हैं। ऐसे धान की उसना मिलिंग कराने से मिलिंग में गति आएगी। जिसके बाद केंद्रीय खाद्य मंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग मंत्रालय ने 15 लाख टन उसना चावल खरीदी का स्वीकृति का पत्र जारी किया है।
- 15वें वित्त आयोग की राशि पर घमासान, जिला पंचायत में होगी बड़ी सुनवाई… - June 21, 2026
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026


