रायगढ़। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शपथ ग्रहण करते ही 18 लाख गरीबों के आवास की स्वीकृति के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा की विष्णु देव सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीबों के मकान का सपना साकार होगा। भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए विधायिका ने कहा की भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। प्रदेश के हर गरीब अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है। गोमती साय ने इस निर्णय को एतिहासिक बताया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
