ग्राम पंचायत बरदूला में कनौजिया नाई समाज का बैठक हुई। इसमें सारंगढ़ क्षेत्र के सामाजिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गर्ड।

साथ ही साथ समाज को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत की गर्ई। इसके साथ ही साथ नई समिति का गठन भी किया गया। सर्व सम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष रामकुमार श्रीवास कोसीर, उपाध्यक्ष मदन श्रीवास उलखर, लहाराम श्रीवास रांपागुला, कोषाध्यक्ष भीमसेन श्रीवास बरदूला, सचिव भगवानदास श्रीवास कोसीर को चुना गया।
इसके अलावा सहसचिव फागुलाल श्रीवास चांटीपाली, महामंत्री रामधन श्रीवास कोसीर, संरक्षक देवनारायण श्रीवास परसकोल, सलाहकार धनीराम श्रीवास कोसीरभरत को नियुक्त किया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

