सारंगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम परसदा छोटे मे शराब के नशे में धुत्त ग्रामीण यशवंत पिता महेन्द्र सिह ने शासकीय हाईस्कूल बेगीनडीह में पदस्थ सरकारी शिक्षक परमानंद पटेल पिता श्री केशव प्रसाद पटेल को जान से मारने की धमकी देकर घर पर अश्लील गाली गलोच किया। जिसकी शिकायत कनकबीरा पुलिस चोकी मे होने पर सिटी कोतवाली सारंगढ में आरोपी के खिलाफ भादवि 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
यशवंत पिता महेन्द्र सिह शराब पीकर रखवाली करने आया था जिसे वापस भेज दिये थे उसी गुस्सा में यशवंत दिनांक 05.12.2023 को शाम को लगभग 06 बजे उसके गांव आकर उसको मां बहन की गंदा गंदा गाली देकर मेरे घर के सामने आकर अपने हाथ में रखे गेती एवं हसिया को पटक पटक कर मुझे बाहर निकलो आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा था। घटना को मेरे भतीजा अनील पटेल व गांव के योगेश नायक, हेतरथी पटेल, पुनीराम पटेल, उमाशंकर पटेल व अन्य लोग देखे सुने है घटना के समय परमानंद पटेल सारंगढ़ में था अगर वह घर में रहता तो यशवंत अवश्य ही उसके साथ मारपीट करता। जब परामनंद वापस आया तब उसके पिता जी एवं भतीजा अनील व अन्य लोग बताये ओर विडीयो दिखाये तो मुझे बहुत खराब लगा तथा डर भी है। परमानंद पटेल की शिकायत पर कनकबीरा पुलिस चोकी ने जांच किया जिस पर सिटी कोतवाली सारंगढ में आरोपी के खिलाफ भादवि 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




