रायगढ़। खरसिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत औरदा में इन दिनों गांव की जनता ने पंच, सरपंच, सचिव के विरुद्ध ग्रामीण जनों ने मोर्चा खोल दिया हैं, ग्रामीण का कहना है गांव के पंच सरपंच के मिलीजुली जुगलबंदी के चलते गांव के 500 से 600 राशनकार्ड धारकों के साथ अन्याय हो रहा हैं। सरपंच सचिव की मनमानी चरम सीमा पर हे। हितग्राहियों का आरोप है कि राशन वितरण किए बिना ही हितग्राहियों को गुमराह कर बायोमैटिक में घर घर जाकर अंगुठे ले कर कहा जाता हैं कि हमने तुमन के अंगुठ लः आनलाइन अपडेट कर दिए हैं। अब जब भी राशन आप लोगो के नाम का आएगा आप सभी को सुचित कर राशन वितरण के लिए सुचना दे दिया जाएगा कहते हुए गांव के पंच सरपंच ओर सचिव अपना पल्ल झाड़ लेते हैं। ग्रामीण हितग्राही हर माह यही बात सुन सुन कर त्रस्त होकर बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। रायगढ़ कलेक्टर को अपनी आप बिती बताते हुए दोषियों के उपर कड़ी से कड़ी दण्ड देकर दण्डित करने की गुहार लगाते हुए ग्रामीण हितग्राहियों ज्ञापन सोंपा है। जिसमे जिला कलेक्टर के द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
