सारगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया थाना के ग्राम धोबनीपाली चौक के पास बाईक सड़क किनारे खड़ा कर गुटखा खाने के लिये रूका ग्रामीण लघुशंका के लिये सड़क किनारे गया जिसके बाद पलक झपकते ही उसकी बाईक चोरी हो गई। सरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होरी लाल पटेल पिता देवनाथ पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन छोटे मानिकपुर थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ0ग0) का रहने वाला है उसने बताया कि दिनांक 02/12/23 को 01 बजे दोपहर में घर से मेरे मोटर सायकल राईडर काला रंग का कीमती करीब 70000 रूपये को चलाकर बरगांव जा रहा था ग्राम धोबनीपाली चोक के पास रोड किनारे अपने मोटर सायकल को खडा करके गाडी में चाबी लगा हुआ था मै लघुशंका करने एवं गुटखा खाने के लिए गया लघुशंका करके एवं गुटखा खाकर कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो मेरा मोटर सायकल नही था मेरे उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था। सरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
