भारतीय टीम 2024 में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां उन्हें 6 व्हाइट बॉल मुकाबले खेलने हैं, जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. ये व्हाइट बॉल सीरीज़ वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद जुलाई में खेली जाएगी. सीरीज़ का ऐलान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से किया गया.
श्रीलंका की ओर से 2024 फ्यूचर टूर प्रोग्राम का ऐलान किया गया, जिसमें भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज़ भी शामिल है. श्रीलंका के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में सबसे पहले ज़िम्बाब्वे की टीम शामिल है. ज़िम्बाब्वे की टीम जनवरी 2024 में श्रीलंका का दौरा करेगी. फिर अफगानिस्तान की टीम जनवरी-फरवरी में श्रीलंका का दौरा करेगी. फिर इसके बाद फरवरी-मार्च में बांग्लादेश की टीम श्रीलंका आएगी. अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें तीनों फॉर्मेट की सीरीज़ खेलेंगी.
इसके बाद जून और जुलाई में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. फिर जुलाई में ही इंडिया के खिलाफ श्रीलंका की टीम 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की खेलेगी. इसके आगे बढ़ते हुए न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ्रीका की टीमें श्रीलंका का दौरा करेंगी. न्यूज़ीलैंड तीन बार श्रीलंका का दौरा करेगी.
2023 में श्रीलंका ने किया था भारत का दौरा
2023 में श्रीलंका ने भारत का दौरा किया था, जब दोनों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मुकाबले खेले गए थे. भारतीय टीम ने दोनों ही सीरीज़ों में जीत दर्ज की थी. टी20 सीरीज़ में भारत ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था. टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारत ने 2 रनों से जीत अपने नाम की थी इसके बाद दूसरा मुकाबला श्रीलंका ने 16 रनों से अपने नाम किया था. फिर तीसरे मुकाबले में भारत ने 91 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज़ पर अपने नाम लिखवाया था.
इसके बाद वनडे सीरीज़ में भारत ने पहले मुकाबले में 67 रनों से, दूसरे में 4 विकेट से और तीसरे में 317 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज़ अपने नाम की थी.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
