रायगढ़: शहर के चक्रधर नगर स्थित साहेबराम कालोनी में मंगलवार की सुबह बेटे के द्वारा पिता को शराब के लिये रूपये नही देने से गुस्साये वृद्ध ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साहेबराम कालोनी निवासी मोहन चैहान पिता अनुप राम चैहान उम्र 65 साल शराब पीने का आदि था। वह रोजी मजदूर करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह उसने अपने बड़े बेटे विनोद से शराब पीने के लिये रूपये की मांग की। तब विनोद ने उसे समझाते हुए कहा कि तीन दिन से खाना नही खाये हो पहले खाना खा लो। अपने बेटे के इस बात से नाराज मोहन ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में मृतक के बेटे विनोद चैहान ने बताया कि उसका पिता ने कालोनी के दूसरे माले पर अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गया तो उसको पिता फंदे में लटके हुए थे। जिसे आनन-फानन में उतारकर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
