रायगढ़ : कोतरा रोड थाना क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर में बीती रात एक अज्ञात चोर ने एक कंप्यूटर दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख रूपए के 27 पुराने लैपटॉप पार कर दिया। चोरी का यह पूरा घटना क्रम सीसीटीव्ही कैमरा में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि नान्हू नगर किरोड़ीमल स्थित यूनिवर्सल कंप्यूटर्स में मंगलवार की देर रात 1.30 बजे एक अज्ञात चोर ने गैस कटर से दुकान का ताला तोड़ दुकान में रखे 27 पुराने लैपटॉप को चोरी कर लिये। जिसकी कीमत ढाई लाख रूपए बतायी जा रही है। दुकान संचालक का नाम विकास अग्रवाल है। चोरी का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें चोर आराम से एक-एक लैपटॉप को निकाल कर बोरी में भर रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दुकान संचालक की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




