रायगढ़ शहर के गांधी प्रतिमा के पास स्थित एक दोना पत्तल की दुकान में बुधवार की दोपहर आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया लिया गया। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांधी प्रतिमा के पास स्थित दोना पत्तल की दुकान के ऊपर बने गोदाम में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आगजनी की घटना हुई, उस समय दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था. बुधवार होने के कारण दुकान बंद था। आगजनी की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ी के जरिये लगातार आग पर काबू पा लिये। लेकिन रिहायशी इलाके होने के कारण दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी स्थिति निर्मित हो गई। वहीं आस पास के दुकानदार सकते में आ गये थे।
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
