सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। बैठक में डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि 3 दिसंबर 2023 को सभी अभ्यर्थी और उनके गणना अभिकर्ता मतगणना शुरू होने से पूर्व निर्धारित समय में उपस्थित होंगे। मतगणना में डाकमत पत्र अंतर्गत ईटीपीबीएस और सामान्य डाकमत का गणना और मतदान केन्द्रों के ईवीएम व्हीव्हीपैट मशीन की गणना की जाएगी। उप जिर्ला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश भारद्वाज ने राजनीतिक दलों को मतगणना के संबंध में सामान्य जानकारी दिया। मास्टर ट्रेनर श्री थानेश्वर चन्द्रा ने ईटीपीबीएस, सामान्य डाकमत और मतदान केन्द्रों के ईवीएम व्हीव्हीपैट मशीन की गणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ मोनिका वर्मा, नायब तहसीलदार कोमल साहू, बंदेराम भगत सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी और उनके गणना अभिकर्ता उपस्थित थे।

- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




