ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। कस्टमर केयर ऑफिसर बनकर पीड़ित को लाखों रुपयों की चपट लगा दी। हैरानी की बात है कि ठगी के नए तरीके से पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देहरादून निवासी एक युवक ने मोबाइल पर मिले लिंक को क्लिक कर करीब एक लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठग ने बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उसे झांसे में लिया था। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार अनिल नेगी निवासी डंगवाल मार्ग देहरादून ने तहरीर दी कि उन्हें 30 अक्तूबर को अनजान नंबर से कॉल आया था।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक प्रतिष्ठित बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने अनिल को कहा कि बैंक की ओर से एक लिंक उनके मोबाइल पर भेजा गया है। उसे क्लिक कर संबंधित डिटेल डालनी होगी।
अनिल ने जैसे ही क्लिक किया उसमें क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प मिला। स्कैन करते ही उनके खाते से 99.99 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
