रायगढ़। सारंगढ़ थाना क्षेत्र से कल शाम हत्या की वारदात सामने आई है। जहां सनकी पति ने अपनी पत्नी को हाथ मुक्का व डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर सारंगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पत्नीहंता को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भेंजनाथ का है। जहां कल शाम 7:00 बजे आरोपी पति ने अपनी पत्नी से 100 रु पैसे के लेनदेन पर विवाद किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने डंडे से सिर पर वार कर हमेशा के लिए पत्नी को मौत की नींद सुला दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति का नाम दयाराम उम्र 40 वर्ष है तो वही मृतिका का नाम पार्वती मुंडा उम्र 37 वर्ष बताया जा रहा है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
