रायगढ़/आज 13 सितम्बर को बायंग – कछार के बीच मांड नदी में एक शव देखते ही गांव में हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना भूपदेवपुर पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची।
आपको बता दें की क्षेत्र में बीते रात्रि से बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर है, वही शव भी, बीच नदी में तैर रही थी। जिसे घंटो मसक्कत के बाद निकाला जा सका। शव निकाले जाने के बाद, गांव में शव की शिनाख्ती कराई गई। जहां शव की पहचान नही हो पाई है।जिस हेतु भूपदेवपुर पुलिस ने अज्ञात शव का फ़ोटो सोसल मीडिया में वायरल कर, पहचान करने वाले को सूचित करने कहा गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




